देहरादून। मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच कुछ मिनट के लिए एक मुलाकात हुई इस दौरान दोनों के बीच हंसी मजाक भी हुआ। मुलाकात के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने जिस अंदाज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की वह देखते ही बनता है।
दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब 11 एक निजी होटल में आयोजित न्यूज़ नेटवर्क के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जहां उनकी मुलाकात बॉलीवुड के अभिनेता शेट्टी अन्ना के साथ हुई। जैसे ही शेट्टी अन्ना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास पहुंचे तो उन्होंने बड़े ही विनम्र अंदाज में उनसे हाथ मिलाया। इस छोटी सी मुलाकात के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूसीसी के लिए गए फैसले की भी सराहना की।