तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 21 जून तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची उत्तराखंड।

विशेष विमान से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मुख्यमंत्री और राज्यपाल और कैबिनेट मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का किया स्वागत।

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए देहरादून पहुंची है राष्ट्रपति।

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

20 जून को अपने जन्मदिन के मौके पर देहरादून के राष्ट्रपति आशियाना में तपोवन और उद्यान का करेंगी उद्घाटन।

उत्तराखंड राज भवन से नैनीताल के 125 वर्ष पूर्ण होने पर एक डाक टिकट भी जारी करेंगी राष्ट्रपति।

जबकि 21 जून को उत्तराखंड में योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *