नई दिल्ली/देहरादून। नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल जी से भेंट कर कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों तथा राज्य सरकार के अनुरोध के क्रम में 647 मेगावाट क्षमता की 7 जल विद्युत परियोजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की। जिसमें समिति द्वारा 5 पूर्व संस्तुत जल विद्युत परियोजनाओं और 2 अन्य परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
साथ ही धौलीगंगा नदी पर प्रस्तावित सेला उर्थिंग जल विद्युत परियोजना (114 मेगावाट) पर भी चर्चा कर राज्य के व्यापक हित में इस परियोजना के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्हें चारधाम यात्रा हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड में आमंत्रित किया। माननीय केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल जी का सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने हेतु हृदय से आभार।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार गंगा सहित सभी नदियों की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारी नीति है कि इकोलॉजी और इकोनोमी के बीच संतुलन बनाते हुए राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की जाए।