देहरादून। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते उत्तराखंड के राज्य कर्मचारीयों को आधे दिन का अवकाश दिया गया है। जबकि प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थान पूरे दिन बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते कई राज्यों में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। सभी केंद्रीय कर्मचारियों को लंच के बाद छुट्टी दे दी गई है इसके साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया गया है जबकि शुक्रवार सुबह उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी राज्य कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश दिया है जबकि स्कूल और कॉलेज में 22 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया गया है।