प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया इंडी एलाइंस और सिविल सोसाइटी संयोजक

देहरादून। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे-वैसे लोकसभा चुनाव की आहट भी तेज होती जा रही है लोकसभा चुनाव 2024 में अब बहुत ही कम समय बचा है ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में इलेक्शन कमेटी की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए 28 जनवरी को देहरादून पहुंच रहे हैं। वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी है उन्हें इंडी गठबंधन और सिविल सोसाइटी का संयोजक बनाया गया है।

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय देहरादून में हुई इंडी गठबंधन बैठक में मौजूद सभी दलों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सिविल सोसाइटी और इंडी गठबंधन का संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष से मिली इस जिम्मेदारी के लिए शीशपाल बिष्ट ने अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया है साथ ही उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसे वह पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

आपको बता दें कि हाल ही में आती अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 28 सदस्यों वाली लोकसभा इलेक्शन कमेटी की सूची जारी की है इसके साथ ही लोकसभा की तैयारी को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी 28 जनवरी को देहरादून पहुंच रहे हैं जिनके कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *