दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी अपने दिल्ली दौरे पर हैं जहां उन्होंने शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री पंचायती राज पशुपालन मत्स्य पालन एवं डेयरी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के बीच कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कोई मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को पहाड़ी टोपी भेंट करके उन्हें उत्तराखंड आने का भी निमंत्रण दिया।