मुख्यमंत्री ने खटीमा के लोहियाहेड में जनता की समस्याओं पर अधिकारियों को दिए कारवाई के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे जहां उन्होंने लोहियाहेड के कैंप कार्यालय पहुंचकर जन संवाद करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और कैंप कार्यालय से ही मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं पर अधिकारियों से बात करते हुए उन्हें तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

दरअसल मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर थे जहां से उन्हें बरेली में उत्तरायणी मेले के उद्घाटन पर रवाना होना था लेकिन बरेली रवानगी से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहिया हेड के स्थानीय लोगों से कैंप कार्यालय पर मुलाकात की और उनसे उनकी समस्याएं भी सुनी के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान खटीमा के लोहिया हेड कैंप कार्यालय पर दर्ज धारी मंत्री अनिल कपूर डब्बू, खटीमा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा भी मौजूद रहे जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *