मानक कार्निवल शुभारंभ के मौके पर बोले मुख्यमंत्री “पीएम के सपने को पूरा कर रहा है BIS”

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस के मौके पर हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानक कार्निवल का शुभारंभ किया। जिसकी थीम राष्ट्रीय खेलों के ग्रीन गेम्स पर रखी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्थापित स्टैंडर्ड क्लब के लगभग 2000 विद्यार्थी शामिल रहे। उन्होंने न सिर्फ मानकों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान लगभग 300 उद्योगों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उद्योगों की तरफ से भी इसमें अपने विभिन्न उत्पादों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें खास तौर से मानकों के उपयोग को प्रदर्शित किया गया।बच्चों के अनुरोध पर वापस लौटे सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक बार फिर अपने व्यवहार से बच्चों का दिल जीत लिया। अपने उद्बोधन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री जाने लगे तो कुछ बच्चों ने उनसे अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अनुरोध किया। बच्चों का दिल रखने के लिए उन्होंने इसमें सहमति दी और प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद दोबारा कार्यक्रम देखने पहुंचे। उनकी इस सहृदयता को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने काफी सराहा।

बच्चों के अनुरोध पर वापस लौटे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक बार फिर अपने व्यवहार से बच्चों का दिल जीत लिया। अपने उद्बोधन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री जाने लगे तो कुछ बच्चों ने उनसे अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अनुरोध किया। बच्चों का दिल रखने के लिए उन्होंने इसमें सहमति दी और प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद दोबारा कार्यक्रम देखने पहुंचे। उनकी इस सहृदयता को कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने काफी सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *