देहरादून/अयोध्या। 22 जनवरी को आयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लगभग एक महीना बीत जाने बाद पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पूरी कैबिनेट आज पहली बार रामलला के दर्शन करेंगी। रामलला के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री समेत उनकी पूरी कैबिनेट सुबह करीब 9 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से रवाना होंगे। जबकि अयोध्या के भव्य राम मंदिर में करीब 11 बजकर 30 मिनट पर दर्शन करेंगे।

सुबह 9 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन लखनऊ एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और सरकार के सभी मंत्री अयोध्या धाम के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और करीब 11:30 बजे रामलला के दर्शन करेंगे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष पूजा अर्चना में शामिल होंगे।