यूपी से बेहतर उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवा, आगरा से एयरलिफ्ट कर देहरादून अस्पताल में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की हालत में सुधार

देहरादून। शुक्रवार को सीने में दर्द होने के कारण जगद्गुरु रामभद्राचार्य को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तबीयत में सुधार न होने के चलते उन्हें देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है जहां उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। शनिवार सुबह जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने अनुयायियों के लिए एक संदेश भी दिया है।

शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए जगतगुरु रामभद्राचार्य की हालत में काफी सुधार है उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल से देहरादून के लिए शुक्रवार देर शाम रेफर कर दिया गया था। जहां से उन्हें शुक्रवार देर रात ही एयर एंबुलेंस से देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। शुक्रवार सुबह उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उनकी हालत में काफी सुधार है।

वही जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपनी हालत में सुधार के बाद एक वीडियो संदेश भी जारी किया है जिसमें उन्होंने अपनी कथा सुनने वाले सभी अनुयायियों से अपील करते हुए कहा है कि “तबीयत बिगड़ने के कारण कुछ दिन तक उन्हें विश्राम की जरूरत है, फिलहाल ज़ुकाम और खांसी की थोड़ी शिकायत है कुछ दिन विश्राम के बाद वह जल्द सभी अनुयायियों के बीच उपस्थित होंगे”। गौरतलब है कि शुक्रवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबियत में सुधार ना होने के चलते उन्हें स्वास्थ्य सेवा लाभ देने के लिए आगरा से देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया था जहां उनकी हालत में अब काफी सुधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *