शपथ लेने के साथ उत्तराखंड हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायधीश बनी न्यायमूर्ति रितु बाहरी

नैनीताल। शुक्रवार देर शाम देश के चार राज्यों की हाईकोर्ट में 13 जजों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार देर शाम अधिसूचना जारी करते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के लिए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की कार्यवाहक न्यायमूर्ति रितु बाहरी को नियुक्त किया है। जो उत्तराखंड हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं।

रविवार को न्यायमूर्ति रितु बाहरी ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज भवन देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इससे पहले न्यायमूर्ति रितु बाहरी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कार्यवाहक न्यायाधीश थी। जिन्हे कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनने की सिफारिश की गई थी।

1962 में जालंधर में जन्मी रितु बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से पूरी करने के बाद 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। साल 1986 में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में उन्होंने वकालत शुरू की और बाद में हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। इसके बाद 16 अगस्त 2010 में उन्हें हरियाणा पंजाब हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। जो पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में दूसरी सबसे वरिष्ठतम जज है। इससे पहले न्यायमूर्ति सुश्री रितु बाहरी के पिता भी हरियाणा पंजाब हाई कोर्ट के जज रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *