गेंदबाजों पर जमकर बरसा पैसा, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 के लिए दुबई में हुए मिनी ऑक्शन में विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीयों ने जमकर पैसा बरसाया। दुबई के कोका-कोला एरिना में हुए मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पर जब बोली लगनी शुरू हुई तो उनके लिए फ्रेंचाईजी ने रिकॉर्ड 20 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाकर उन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे खिलाड़ी बना दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख की भारी भर कम रकम देकर अपने फ्रेंचाइजी से जोड़ा। लेकिन मिनी एक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का तब का पेट का मेंस के पास कुछ ही मिनट के लिए रहा क्योंकि उनके हम वतन खिलाड़ी और लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर केकेआर ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लागाई और उन्हें रिकॉर्ड 24 करोड़ 75 लाख की बिड के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जोड़ा। इस बिड के साथ ही मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ ही इस साल आईपीएल के मिनी ऑप्शन में भारत के अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी बोलबाला रहा। अब आपको बताते हैं कि आईपीएल 2024 में कौन सा खिलाड़ी किस टीम के साथ खेलते नजर आएगा।

  1. सनराइजर्स हैदराबाद।

पैट कमिंस(ऑस्ट्रेलिया), ट्रेविस हेड(ऑस्ट्रेलिया), जयदेव उनादकट(भारत), वानिंदु हसारंगा(श्रीलंका), आकाश सिंह(भारत) और इथावेद सुब्रमण्यम(भारत)

  1. चेन्नई सुपर किंग्स।

डैरेल मिशेल(न्यूजीलैंड), शार्दुल ठाकुर(भारत), रचिन
रविंद्र(न्यूजीलैंड), समीर रिजवी(भारत), मुस्तफिजुर रहमान(बांग्लादेश) और अवनीश राव(भारत)

  1. पंजाब किंग्स।

हर्षल पटेल(भारत), क्रिस वोक्स(इंग्लैंड), राइली रूसो(दक्षिण अफ्रीका), आशुतोष शर्मा(भारत),
विश्वनाथ प्रताप सिंह(भारत), शशांक सिंह(भारत), तनय त्यागराजन(भारत) और प्रिंस चौधरी(भारत)

  1. मुंबई इंडियंस।

गेराल्ड कॉटजे(दक्षिण अफ्रीका), नुवान तुषारा(श्रीलंका), दिलशान मधुशंका(श्रीलांका), मोहम्मद नबी(अफगानिस्तान), श्रेयस गोपाल(भारत), नमन धीर(भारत), अंशुल कंबोज(भारत) और शिवालिक शर्मा(भारत)।

  1. लखनऊ सुपरजाइंट्स।

शिवम मावी(भारत), एम सिद्धार्थ(भारत), डेविड विली(इंग्लैंड), ऑस्टिन टर्नर(ऑस्ट्रेलिया), एम अरशद खान(भारत) और अर्शिन कुलकर्णी(भारत)।

  1. दिल्ली कैपिटल।

कुशाग्र कुमार(भारत), जे रिचर्डसन(आस्ट्रेलिया), हैरी ब्रुक(इंग्लैंड), सुमित कुमार(भारत), शाई होप(वेस्टइंडीज), ट्रिसटेन स्टब्स(दक्षिण अफ्रीका), रिकी भूई(भारत), रसिक डार(भारत) और स्वास्तिक चिकारा(भारत)।

  1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर।

अलजारी जोसेफ(वेस्टइंडीज), यश दयाल(भारत),
लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड), टॉम करन(इंग्लैंड), स्वनिल सिंह(भारत) और सौरव चौहान(भारत)।

  1. कोलकाता नाइट राइडर्स।

मिचेल स्टार्क(ऑस्ट्रेलिया), मुजीबुर रहमान(अफगानिस्तान), एस रदरफोर्ड(वेस्टइंडीज), गैस एटकिंसन(ऑस्ट्रेलिया), केएस भरत(भारत), चेतन साकरिया(भारत), मनीष पांडे(भारत), रमनदीप सिंह(भारत), अंगकृश रघुवंशी(भारत) और साकिब हुसैन(भारत)।

  1. गुजरात टाइटंस।

स्पेंसर जॉनसन(ऑस्ट्रेलिया), शाहरुख खान(भारत), उमेश यादव(भारत), रॉबिन मिंज(भारत) सुशांत मिश्रा(भारत), कार्तिक त्यागी(भारत), अजमतउल्लाह ओमारजई(अफगानिस्तान), और मानव सुथार(भारत)।

  1. राजस्थान रॉयल्स।

रोवमैन पॉवेल(वेस्टइंडीज), शुभम दुबे(भारत), एन बर्गर(दक्षिण अफ्रीका), टॉम कोहलर कैडमोर(इंग्लैंड) और आबिद मुस्ताक(भारत)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *