उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनकी मूर्ति पर किया माल्यार्पण

देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून के घंटाघर के पास बनी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र और पौत्र (उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा) ने भी मुख्यमंत्री  के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विजन और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *