रामनवमी की पूर्वसंध्या पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने  भगवान राम को आस्था के प्रतीक बताते हुए कहा है कि भगवान श्री राम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और उनका व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया तथा आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए इस का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाईओं का सामना जिस आदर्शता के साथ किया वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है।

मुख्यमंत्री ने राम नवमी के पावन पर्व देश और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाने की भगवान श्री राम से कामना करते हुए कहा है कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *