2024 की विदाई पर राज्य सरकार ने जारी किया 32 उपलब्धियों का पत्र

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने साल 2024 में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां को छुआ है जिनमें समान नागरिक संहिता कानून सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कदम है इसके अलावा भी राज्य सरकार ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की है जो राज्य के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित हुई है।

साल की शुरुआत में ही समान नागरिक संहिता को देश के सामने रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है तो वही सतत विकास दर में जबरदस्त उछाल के साथ प्रदेश ने हिमालय राज्यों में पहला स्थान पाकर खुद को साबित किया है।

इसके साथ ही राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून युवाओं को निष्पक्ष तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने में बड़ा महत्वपूर्ण कदम है। तो वहीं केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रदेश के विकास को एक नई ऊंचाई दे रही है।

राज्य सरकार ने अपनी उपलब्धियां के सापेक्ष एक 32 बिंदुओं वाला सिंहावलोकन 2024 पत्र जारी किया है जिसमें साल 2024 में सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों को दर्शन गया है मुख्यमंत्री ने कहा के लिए 2024 उपलब्धियों भरा रहा है और 2025 हमारे राज्य के लिए विशेष है क्योंकि राज्य का रजत जयंती वर्ष है जिसे विशेष बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

वही समान नागरिक संहिता कानून की पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून बनाकर पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए ट्रेनिंग का काम किया जा रहा है और इस कानून को प्रदेश में लागू करने के लिए सभी तैयारियां की जा रही है और जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *