जाने-माने अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन, देश में शोक की लहर

ब्यूरो, देहरादून। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है उनके निधन से देश भर में शोक की लहर है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने हमने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुख व्यक्त किया है।

डॉ मनमोहन सिंह की पहचान देश के जाने-माने अर्थशास्त्री के रूप में की जाती है जिन्होंने देश को दुनिया में चल रही आर्थिक मंदी के दौर में संकट से उबारा है। पिछले कुछ समय से डॉ मनमोहन सिंह बीमारी से जूझ रहे थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आज करीब 8:00 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की कोशिशें के बाद भी डॉ मनमोहन सिंह की सेहत में थोड़ा भी सुधार नहीं हो पाया और 9:51 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *