देहरादून। 10 जनवरी से 12 जनवरी के बीच राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले 72 सदस्य दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं देते हुए फ्लैग ऑफ किया। इस दल में 40 महिला प्रतिभागी भी शामिल है जो महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही है।
इस ए फ्लैग ऑफ़ के दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य भी शामिल थी जिन्होंने दिल्ली रवाना होने वाले दल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। दाल में शामिल 30 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित प्रदर्शन करेंगे जबकि 42 यंग लीडर्स विकसित भारत से संबंधित अपनी प्रतिभा का दर्शन करेंगे।
देहरादून में आयोजित फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रवाना होने वाली महिला सदस्यों के साथ फोटो खिंचवाई और उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन दिखाने का एक बड़ा मंच है जिसमें उत्तराखंड से जाने वाले प्रतिभागी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां की संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे।