नई दिल्ली/देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील से शिक्षा कर मुलाकात की इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन में होने वाले बदलाव को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। साथी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि को जल्द उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में जल परियोजनाओं और जल स्रोत के विषय में चर्चा हुई। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर भी नई जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए भी केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है इसलिए मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियों प्रदान की जा सकती हैं।