उपनल कर्मचारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, नियमितीकरण नीति के लिए जताया आभार

देहरादून। 23 मार्च को धामी सरकार ने अपने मौजूदा कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के उपनल कर्मचारी को नियमित करने की घोषणा की थी जिससे प्रदेश के उपनल कर्मचारी को बड़ी राहत मिली है गुरुवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उपनल कर्मचारियों सरकार द्वारा बनाई जा रही उपनल कर्मचारी नियमितीकरण नीति के लिए उपनल कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देर शाम सचिवालय में उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुलाकात के दौरान उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने उपनल कर्मचारियों के अगले महीने आयोजित होने वाले अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *