उत्तर प्रदेश में भी उत्तराखंड की तर्ज पर होगा नकल विरोधी कानून

ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई सिपाही, एआरओ और आरओ भर्ती परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार भी अब उत्तराखंड की तर्ज पर सख्त नकल विरोधी कानून लाने जा रही है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 लाने की तैयारी में हैं।

हाल ही में हुई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 लागू करने की वकालत की है जिसका प्रस्ताव योगी कैबिनेट की बैठक में पास हो गया है। इस अध्यादेश में इस अध्यादेश के लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश में पेपर लीक और अन्य कर्म से परीक्षा को प्रभावित करने वालों पर आजीवन कारावास और एक करोड रुपए का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाली कंपनियों और सेवा प्रदाताओं को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्टेड करने का भी सुझाव दिया है। और सॉल्वर गैंग द्वारा जी परीक्षा को प्रभावित किया जाएगा उसको दोबारा करने में लगने वाले खर्च को भी सॉल्वर गैंग से ही वसूला जाएगा।

54 thoughts on “उत्तर प्रदेश में भी उत्तराखंड की तर्ज पर होगा नकल विरोधी कानून

  1. Магазин ноотропов Биохакер: как ноотропы помогают в ежедневной работе
    Биохакер Хост: купить ноотропы в Москве

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *