देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने सराहनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 37 वें राष्ट्रीय खेलों के प्रदर्शन को सुधारा है और अब तक के इतिहास में पहली बार नेशनल खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड ने छठा स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड अब तक 14 गोल्ड 22 रजत और 26 कहां से पदक सहित कुल 62 पदक जीत चुका है।
38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि
38 में राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड इस बार मेजबानी कर रहा है और जो उपलब्धि उत्तराखंड में हासिल की है वह अपने आप पर अभूतपूर्व है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25 वे स्थान पर रहा था लेकिन इस बार उत्तराखंड ने ताइक्वांडो और वूशु गेम की बदौलत पदक तालिका में लंबी चलांग लगाई है और 14 गोल्ड के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है।
वूशु और ताइक्वांडो ने निभाई बड़ी भूमिका, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
वुशू और तायक्वोंडो उत्तराखंड के लिए सबसे बड़ा फैक्टर साबित हुए हैं दोनों गेम में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 12 गोल्ड जीतकर पदक तालिका में लंबी चलांग लगाने में बड़ी भूमिका निभाई है जो मार्शल आर्ट में उत्तराखंड के मजबूत बढ़ते कदम भी है। वहीं उत्तराखंड के इस प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी खिलाड़ियों प्रशिक्षकों सहयोगी स्टाफ और खेल विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है।