देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत और अभिनन्दन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वन और पर्यावरण सहित राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एक कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।